
सिसवां बाजार, महराजगंज। सिंदुरिया से सिसवां बाजार संपर्क मार्ग हुआ गड्ढे में तब्दील आवागमन हुआ बाधित। एक तरफ जहां सरकार सड़कों पर विशेष ध्यान दे रही है और उसका निर्माण व मरम्मत करा रही है लेकिन जनपद के ग्रामीण क्षेत्र व विशेष रूप से सिंदुरिया से सिसवां बाजार संपर्क मार्ग का बहुत ही बुरा हाल है इस पर एक बार यात्रा करने के बाद बाद कोई राहगीर दूसरी बार इस मार्ग से होकर यात्रा नहीं करना चाहता है यहां यह पता नहीं चल रहा है सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। जब एक्सईन से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इस मार्ग की स्वीकृति मिल गयी है जिसका उच्चीकरण व सात मीटर चौड़ा किया जायेगा।













