Thursday, September 11, 2025
Homeमनोरंजनसन्नी देओल की मूवी गदर-2 का फर्स्ट लूक रिलीज

सन्नी देओल की मूवी गदर-2 का फर्स्ट लूक रिलीज

सन्नी देओल हाथ में बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए ‘तारा सिंह फैंस लंबे समय से बड़ी बेसब्री से ‘गदर 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 2023 में ही रिलीज होगी, लेकिन इसकी फाइनल डेट अभी तक रिवील नहीं की गई है। ऐसे में फैंस बेसब्र हुए जा रहे हैं। इसी बेसब्री के बीच अब मेकर्स ने ‘गदर 2’ से सनी देओल की पहली झलक दिखा दी है। ‘गदर 2’ साल 2001 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। ‘गदर’ में जहां सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते नजर आए, वहीं ‘गदर 2’ में इस बार वह बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आ रहे हैं।

जी स्टूडियोज ने हाल ही एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने 2023 में रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के नामों की झलक दिखाई। इन्हीं में से एक नाम Gadar 2 भी था। भले ही ‘गदर 2’ की झलक छोटी सी थी, लेकिन उसमें सन्नी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फैंस सनी देओल को तारा सिंह के अवतार में देख खुशी से पागल हो गए।


गदर 2′ सनी देओल को देख नाचे फैंस
‘गदर 2’ की छोटी सी झलक में सनी देओल, तारा सिंह बनकर बैलगाड़ी का पहिया हाथ में उठाए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह फर्स्ट लुक सामने आया, फैंस ने सोशल मीडिया पर #Gadar2 ट्रेंड करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘सनी पाजी का जलवा वापसी कर रहा है।’ एक अन्य फैन का कमेंट था, ‘वाह, तारा सिंह वापस आ गया। गदर 2 का फर्स्ट लुक।’


क्या होगी ‘गदर 2’ की कहानी?
बताया जा रहा है कि ‘गदर 2’ में तारा सिंह और सकीना के साथ उनके बेटे जीते की कहानी दिखाई जाएगी। पहले पार्ट में तारा सिंह, पत्नी सकीना को लाने बॉर्डर पार पाकिस्तान जा पहुंचा था, लेकिन अब दूसरे पार्ट की कहानी इसके आगे से शुरू होगी। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading