Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के दूसरे सोमवार पर हेलीकाप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के दूसरे सोमवार पर हेलीकाप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कांवड़ रूट का सीएम योगी ने निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर हरिद्वार हाइवे से मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा होते हुए चैक के ऊपर से गुजरा। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा, औघड़नाथ मंदिर पर फूलों की वर्षा करते हुए हेलीकाप्टर एनसीआर की तरफ निकल गया। इस दौरान सीएम योगी ने बागपत के पूरा महादेव का भी किया निरीक्षण किया। आसमान से पुष्पों को गिरते देख शिवभक्तों ने हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। इनके बाद आइजी प्रवीण कुमार ने हैलीकाप्टर से पुष्प गिराये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी करनी और कथनी को पूरा कर दिया। सोमवार को मेरठ से उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और मेरठ से पुष्प वर्षा करते हुए बागपत के पुरा महादेव पहुंचे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पुष्प वर्षा करते देख कांवड़ियों के बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष से सारे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते रहे इस दौरान उनके साथ बागपत के सांसद सतपाल सिंह भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर ने हिंडन एयरपोर्ट से टेकऑफ किया था। जिसके बाद उनका हेलिकॉप्टर मेरठ पहुँचा और वहाँ से पुष्प लेकर पुष्प वर्षा करते हुए बागपत जिले के पुरामहादेव क्षेत्र में कई चक्कर लगाए और पुष्प वर्षा की।

अपने मुख्यमंत्री को पुष्प वर्षा करते देख शिवभक्त कांवड़ियों ने बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष किए, हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करते हुए वापस अपने गंतव्य की ओर लौट गय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजे बजने पर लगी रोक को हटा दिया था और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने की घोषणा की थी। हरिद्वार में कावड़ियों पर उनके द्वारा पुष्प वर्षा की गई। जिसके बाद श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बागपत के पुरा महादेव क्षेत्र में पहुंचा। जहां उन्होंने अपने किए वादे को पूरा करते हुए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

Exit mobile version