Thursday, September 11, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में लगातार तीसरे दिन भी सुबह घना कोहरा छाया रहा।

आगरा में लगातार तीसरे दिन भी सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर प्रदेश – आगरा में लगातार तीसरे दिन भी बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। जीरो दृश्यता के साथ रात में कड़ाके की ठंड ने लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास करा दिया। कोहरे के कारण ताजमहल का रात में दीदार करने की ख्वाहिश रखने वालों को मायूस होना पड़ा। यमुना किनारे ताजमहल पर कोहरे की चादर शाम सात बजे से ही छा गई, जिससे रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताजमहल का दीदार नहीं हो पाया। रात में अंधेरा और कोहरे की चादर के कारण लोगों को ताज की झलक तक नजर नहीं आई। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पर्यटकों की संख्या कम रही है। कोहरे को देखते हुए ही शरद पूर्णिमा से पहले बृहस्पतिवार के लिए टिकटों की बुकिंग कम हुई है। आज सुबह भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ सूरज पर बादलों का पहरा है। सुबह 10 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। 

आगरा में बुधवार को अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8 डिग्री नीचे हैं। धूप खिलने के बाद भी दोपहर में चली शीतलहर के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। शाम को पांच बजे के बाद सूर्यास्त होते ही फिर से कोहरा छाने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading