Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

महराजगंज जनपद के 26 महाविद्यालयों में वितरित किये जायेंगे फ्री स्मार्टफोन

महराजगंज : जनपद के दूसरी बार में कुल 26 कालेजों/महाविद्यालयों में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष 2022-23 के छात्र छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्तिकरण करने हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर पास हो चुके स्नातक/परास्नातक छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष डिजिशक्ति पोर्टल के माध्यम से टैबलेट/स्मार्टफोन वितरित कर रही है।ऐसे में वर्ष 2023-24 में सरकार द्वारा 25 लाख युवाओं को स्मार्टफोन/टेबलेट वितरण किया जाना है ,जो लक्ष्य अपने अंतिम रूप में गतिमान है।

इसी क्रम में महराजगंज जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों में दूसरी बार वितरण के क्रम में 26 कालेजों का चयन किया गया।इन कालेजों के डिजिशक्ति पोर्टल पर कालेज द्वारा नामित नोडल अधिकारी के द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष सत्र 2022-23 के नियमित छात्र छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया था।जिसको विभाग द्वारा वेरीफाई कर सूची उपलब्ध करा दी गयी।

इस क्रम में जनपद के 26 कॉलेज इस प्रकार हैं

1.श्री गुरु गोरक्षनाथ पी०जी० कालेज, जोगिया घुघली महराजगंज।

2.राम रतन महाविद्यालय रामपुर मसूरगंज महराजगंज

3.राम रेखा राय गंगा राय महिला महाविद्यालय महराजगज

4.राम रेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय महराजगंज।

5.श्री सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पी०जी कालेज परतावल महराजगंज ।

6.सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल, महराजगंज

7.राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय परतावल बाजार, महराजगंज

8.ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय पनियरा महराजगंज।

9.सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिलया निचलौल महराजगंज

10.छोटेलाल दामोदर प्रसाद शिब्बन लाल पी०जी० कालेज बीसोखोर महराजगंज

11.बब्बन पति चन्द्र भूषण तिवारी महाविद्यालय निचलौल

12.मातारानी रूमाली देवी महिला महाविद्यालय नदुआबाजार महराजगंज

13. सरस्वती देवी बालिका महाविद्यालय बृजमनगंज महराजगंज

14 मनु लॉ कालेज चिउटहा रोड निचलौल महराजगंज

15 दुर्गेश नन्दनी वशिष्ट नारायण महाविद्यालय सोहरीना तिवारी महराजगंज

16 दुर्गेश नन्दनी बशिष्ट नारायण शिक्षण प्रशिक्षण संस्था सोहनौना तिवारी महराजगंज

17 प्रभावती देवी मोती प्रसाद महाविद्यालय बेलवा टीकर महराजगंज।

18.मान्यवर काशीराम गौतम बुद्ध गर्ल्स पी०जी० कालेज सौरहा गांगी बाजार

19.लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी०जी० कालेज आनन्दनगर महराजगंज

20.मोती प्रसाद चौधरी महाविद्यालय महराजगंज

21.मिश्रा बन्धु महाविद्यालय बलुही

22. राजीव गाँधी मेमोरियल पी०जी० कालेज लेहरा बृजमनगंज महराजगंज

23. टी०एन०डी० महाविद्यालय पकडियार विशुनपुर महराजगंज।
24.परमहंस पाल महाविद्यालय गुरली सबया सिसवाँ महराजगंज।

25.लखपति देवी परमेश्वर भगत पी०जी० कालेज लक्ष्मीपुर एकडगा महराजगंज

26. सिरताज सिंह हुमेला देवी शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय गोपी महराजगंज।

Exit mobile version