
Medi Assist IPO आज आम निवेशकों के लिए खुल गया लगभग 1200 करोड़ रुपए के इस IPO पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। आज पहले दिन निवेशकों ने निवेश में सावधानी बरतते हुए निवेश किया। पहले दिन सुस्त रफ्तार के साथ IPO लगभग 40 फीसदी सब्सक्राइब हुआ।
Medi Assist IPO कंपनी के कारोबार पर एक नजर
Medi Assist स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी हुई कंपनी है जिसकी शुरुआत 2000 में हुई। कंपनी सब्सिडियरीज के जरिए इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड पार्टी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी के कारोबार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 30 सितंबर, 2023 तक देश के 29 राज्यों में 18,754 अस्पतालों का नेटवर्क जोड़ने में सफलता प्राप्त हुई है, साथ ही वैश्विक स्तर पर 141 देशों में कंपनी का कारोबार फैला हुआ है। Medi Assist TPA का रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस में 14.8% और ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस में 41.71% बाजार हिस्सेदारी है।
Medi Assist IPO से जुड़े मुख्य बिंदु
- यह IPO 15 से 17 जनवरी तक खुला रहेगा
- IPO के लिए प्राइस बैंड: ₹397-418 रुपए रखा गया है।
- आम निवेशकों के लिए IPO लॉट साइज: 35 शेयर है।
- इस IPO का कुल इश्यू साइज: 1171.6 करोड़ रुपए है।
- एक आम निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश: 14630 रुपए है।
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज साल 2024 का दूसरा बड़ा आईपीओ है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 397 – 418 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद हो जायेगा। 18 जनवरी को शेयर्स अलॉट कर दिए जाएंगे तथा 19 जनवरी को रिफंड प्रोसेस शुरू होगा और सफल निवेशकों के अकाउंट में शेयर्स जमा किए जाएंगे। 22 जनवरी को कंपनी के शेयर्स की BSE और NSE दोनो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होने की संभावना है। GMP मार्केट में मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का प्रीमियम 32 रुपये पर चल रहा है। ग्रे मार्केट के हिसाब से तो अब भी निवेशकों को 7.18 फीसदी का लिस्टिंग लाभ मिल सकता है।