Thursday, September 11, 2025
Homeकरियरएजुकेशन डेस्कस्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा छूटा

श्यामदेउरवा

परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र की शुरुआत हो गयी है। विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन हो इसके लिए शिक्षक बच्चों के साथ रैली निकालकर अभिभावकों को प्रेरित कर रहे हैं। श्यामदेउरवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सर्व प्रथम खण्ड विकास अधिकारी, ए. डी ओ. पंचायत, ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा,खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार,संकुल प्रभारी ओ. पी. कनौजिया, शीला रावत, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव आदि लोगों ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं माला चढ़ाए। उसके बाद खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मण चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली की शुरुआत किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह व हेडमास्टर विजय रंजन व प्राथमिक विद्यालय की हेड मास्टर शीला रावत व शिक्षकों ने बच्चों के साथ गांव में भ्रमण किया व बच्चे आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा छूटा का नारा लगाते चल रहे थे। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मण चतुर्वेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह, ए.डी.ओ पंचायत विनय कुमार पांडेय,ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव,रोजगार सेवक अभिषेक पांडेय, संकुल प्रभारी ओ.पी कन्नौजिया, शीला रावत, प्रमिला पटेल समेत तमाम शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading