Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

एनडीटीवी और अडानी के डील में आया नया मोड़, मीडिया हाउस ने किया इनकार

एनडीटीवी क्यों अडानी ग्रुप के साथ हुये डील में एक नया ट्विस्ट सामने आया है जहां पर मीडिया हाउस ने किसी भी बात की जानकारी होने से इंकार किया है और कहा है कि एक चौकाने वाला ही सूचना है.

पत्रकारिता के क्षेत्र में अभी तक रीड की हड्डी रखने वाली एनडीटीवी को भी अडानी ग्रुप ने अधिगृहित करने का ऐलान किया है. लेकिन इस मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है जो यह है कि एनडीटीवी के द्वारा यह स्टेटमेंट दी गई है कि इस डील को लेकर एनडीटीवी के फाउंडर और प्रमोटर्स राधिका और प्रणय राय के साथ किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं की गई है बयान में यह भी कहा गया है कि अडानी ग्रुप के द्वारा जो अधिग्रहण की खबर दी गई है वह काफी चौंकाने वाली है.

ये है पुरा मामला 

अडानी ग्रुप के मुताबिक अडानी समूह की सहायक कंपनी विश्व प्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनडीटीवी को एक नोटिस जारी किया गया है जिस नोटिस में एनडीटीवी को बताया गया है कि जीसीपीएल ने आर आर पी आर ओ होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड आर आर पी आर एच का कंट्रोल हासिल कर लिया है.

2 दिन का दिया गया है समय

आर आर पी एच के पास एनडीटीवी के 29. 18% शेयरों का मालिकाना हक है नोटिस के मुताबिक आर आर बी आर एच को अपनी सभी इक्विटी शेयरों को पीएसपीएल को हस्तांतरित करने के लिए सिर्फ 2 दिन का समय दिया गया है.
Exit mobile version