Thursday, September 11, 2025
Homeमहराजगंजस्नातक विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में...

स्नातक विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में मतदाता सम्मेलन का आयोजन

परतावल – दिनांक 25 जनवरी 2023 को भारती जनता पार्टी गोरखपुर-अयोध्या स्नातक विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में पनियरा विधानसभा में परतावल ब्लॉक में मतदाता सम्मेलन का आयोजन मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष जयहिंद सिंह के अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख परतावल आंनद शंकर वर्मा रहे।

विधायक ने स्नातक मतदाताओं से कहा कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा एमएलसी प्रत्याशी को विजई बनाएं। कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा के लिये कोई चुनौती नहीं है। इस चुनाव में कोई विपक्ष है ही नहीं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक तरफा विजय हासिल करने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए इस बार जीत का नया रिकार्ड बनाएंगे।

ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा कहा कि कहा कि कार्यकर्ता मतदान से पहले सभी मतदाताओं से एक रणनीति बनाकर व्यक्तिगत सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें। आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवम् प्रदेश की सरकार ने हमेशा गरीबों के बारे में सोचा है। लोगों की पहली आधारभूत आवश्यकता होती है रोटी और मकान ,भाजपा सरकार ने गरीबों को निशुल्क अनाज एवं आवास देकर उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम किया है।

वही रामाज्ञा निषाद ने बताया कि कैसे ब्लॉक के प्रांगण में वोट डालना है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने तन, मन और धन से राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने और देश के विकास को ध्येय मानकर कार्य करता है। कार्यकर्ताओं की तप, तपस्या और मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ रहा है। यह विजय यात्रा गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक चुनाव में भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के हाथों को और मजबूत बनाने के लिये इस चुनाव में जीत प्राप्त करना है।

मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष जयहिंद सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष रूपेश शर्मा जी , गुड्डू सिंह जी ,सैफ अली जी , चुनाव संयोजक उमेश जायसवाल जी, दिलीप जायसवाल जी, राजकुमार सिंह, युवा नेता निर्भय सिंह, अभय पटेल, विवेक पटेल, गौरव पटेल, सुरेंद्र पटेल, राजन वर्मा, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम वोटर उपस्थिति रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading