Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

गैरूल निशा गर्ल्स पीजी कालेज गंगराई महराजगंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

भिटौली/ महराजगंज
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गैरूल निशा गर्ल्स पीजी कालेज गंगराई महराजगंज में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत भाषण का कार्यक्रम किया गया।साथ ही निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा अभिभाषण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीवानी कचरी महराजगंज के वकील सगीर अहमद ने छत्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है दुर्घटना सम्बन्धित बचाव के टिप्स दिए महाविद्यालय शिक्षिका साधन पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ट्रैफिक नियम का पालन करे तो दुर्घटनाएं कम होगी महाविद्यालय के संरक्षक मो0 तकसीम ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हेलमेट शीटबेल्ट का हमेशा प्रयोग करना चाहिए इससे वाहन चालक सुरक्षित रहता हैं।


सड़क सुरक्षा पर भाषण कार्यक्रम में प्रथम स्थान मरियम खातून, को सगीर अहमद ने पुरुस्कृत किये दूसरा स्थान सुमन गुप्त को साधना पटेल ने परूस्कृत किया, तीसरा स्थान रोजी को मो0 अकरम ने पुरुस्कृत किया ।

Exit mobile version