Thursday, September 11, 2025
Homeकरियरएजुकेशन डेस्कसंतोष कुमार जायसवाल ने एन. टी. पी. सी. में चयनित होकर बढ़ाया...

संतोष कुमार जायसवाल ने एन. टी. पी. सी. में चयनित होकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

भिटौली, महराजगंज

भिटौली, महराजगंज सदर तहसील के ग्राम सभा मुड़िला चौधरी के संतोष कुमार जायसवाल का चयन एन टी पी सी लिमिटेड में गेट 2021 परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत हुआ है। इनके पिता गिरिजेश जायसवाल एक छोटे किसान हैं। और गल्ले का व्यवसाय करते हैं। संतोष कुमार जायसवाल ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई भिटौली के ही शिव जपत सिंह जनता इंटर कालेज से ही की है। बी टेक की पढ़ाई इन्होंने गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से की है। इनके पिता हमेशा इनके पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देते थे। सफलता प्राप्त करने का पूरा श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को देते है। इस सफलता पर क्षेत्र के संगम वर्मा, केदारनाथ पांडेय, विवेक वर्मा, गोपीनाथ पटेल, शिवेंद्र सिंह, सन्नी जायसवाल आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading