Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने दिखाए अपने हुनर

रफिउल्लाह इस्लामिया इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ 30 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी

भिटौली बाजार 30 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 का आयोजन स्थानीय रफिउल्लाह इस्लामिया इण्टर कॉलेज विद्यालय सिसवा मुंशी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक प्रोजेक्ट पर तमाम विद्यालयों के बच्चों ने मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किया। जिनका मूल्यांकन भी किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना निशा प्रजापति पूनम गुप्त,वंदना गुप्ता,मुस्कान यादव ने प्रस्तुत किया।उसके बाद स्वागत गीत निशा,पूनम,वंदना,नीलम,सोनी व देश भक्ति गीत माँ तुझे सलाम व मरजावा गीत पर अनिकेत कुमार व विज्ञानवा आधार हो गईल पर आस्था त्रिपाठी ने गीत गाकर कार्यक्रम में समा बांध दिया । आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार गौतम के द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। पनियरा विधायक श्री सिंह ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की सलाह दी। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र शर्मा ने बच्चों को प्रायोगिक विज्ञान पर बल देने को कहा।

सीनियर वर्ग – समीर अंसारी ,वाल्मीकि प्रजापति प्रिया गुप्ता ,अर्पिता पटेल व जूनियर वर्ग, रिया सिंह, प्रगति उपाध्याय ने मारी बाजी अनुज राय ने मारी बाजी

कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए हल्ला बोल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस में महराजगंज का ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा। प्रतिभागियों के चयन के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपदस्तरीय आयोजन के अध्यक्ष राम नारायण मिश्र ने अहम भूमिका निभाई।

प्रतिभागियों के चयन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से विद्यालयो का चयन किया गया। इस दौरान कुल 40 विद्यालयों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालक राष्ट्रीय बाल विज्ञान रोहित गुप्ता ने किया।

इस मौके पर परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,इंस्पायर्ड अवार्ड इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद, सिसवा मौसी चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा कलीमुल्लाह अंसारी,देवेंद्र पांडेय,धनंजय मणि त्रिपाठी,प्रबंधक आयशा खातून,प्रधान संघ जिलाध्यक्ष एजाज खान,असफाक खान,संगम पांडेय,अल्ताफ हुसैन सलीम खान,विवेक वर्मा,इरफानुल्लाह खान,जितेंद्र गौंड,महेश चौहान,चंद्रहाश यादव,तसरीफ खान आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version