
परतावल। नगर पंचायत परतावल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी सत्यभामा सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव लड़ना नही बल्कि जनता की सेवा करना है। उपेक्षित लोगो को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। विधवा एवं वृद्धा पेंशन के लिए महिलाओं को दर दर भटकना पड़ता है। स्थानीय नेता सिर्फ बड़े बड़े दावे करते है लेकिन धरातल पर कुछ नही होता। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि सड़को व नालियों की दशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिलता है तो युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। जरूरतमंदो को तत्काल सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।













