Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई

परतावल/महराजगंज- आज परतावल क्षेत्र के ग्राम सभा श्यामदेउरवा में विष्णु महायज्ञ के आयोजन पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ मंडप परिसर से गाजे-बाजे व हाथी घोड़े के साथ निकली इस कलश यात्रा में कन्याएं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे व भजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।

श्यामदेउरवा विष्णु मंदिर परिसर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। साथ ही साथ मां दुर्गा के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति पूजन कार्यक्रम के साथ कलशो को स्थापित किया गया। कलश यात्रा को लेकर यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह- जगह शीतल पेय जल, शरबत की व्यवस्थाएं की गई थी। साथ ही साथ कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारीयां पहले से की गई थी। यज्ञाचार्य पण्डित शिवराम दूबे ने वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से कलश यात्रा का शुभारंभ कराया।

इस दौरान यज्ञ के मुख्य यजमान राजेन्द्र चौहान व उनकी धर्मपत्नी, युवा नेता प्रेमशंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह,मनोज पांडेय, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, रमेशधर दुबे, राम नगीना शर्मा, दिलीप जायसवाल, गोपाल मिश्रा, धर्मेंद्र यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version