Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तहत कर्मचारियों ने सदस्यता अभियान चलाकर की पेंशन बहाली की मांग

परतावल, महराजगंज।

परतावल विकास खंड के ब्लॉक सभागार में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तहत पेंशन जागरूकता व सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न विभागों से अधिक संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहकर सदस्यता लेने के साथ साथ अटेवा के पक्ष में आवाज बुलंद किये। इस एकदिवसीय अटेवा की बैठक में जागरूकता अभियान चलाकर सरकार से पेंशन बहाली की मांग की।

विभाअध्यक्ष जयंत्री प्रसाद, मंत्री रामज्ञान, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र साहनी, संगठन मंत्री सुनील कुमार, विधिक सलाहकार भानू यादव, अटेवा महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, मंत्री सीमा सिंह को बनाया गया।

Exit mobile version