Thursday, September 11, 2025
Homeमहराजगंजनहर में आया पानी खिले किसानों के चेहरे

नहर में आया पानी खिले किसानों के चेहरे

महराजगंज। नहर में आया पानी खिले किसानों के चेहरे। रबि की फ़सलों में प्रमुख रूप से गेहूं की सिंचाई के लिए किसान परेशान व चिंतित थे फसलों की सिंचाई के लिए कुछ किसान जो अपने निजी साधन से खेत की सिंचाई कर रहे थे लेकिन वह भी बढ़ती महंगाई की मार नहीं झेल पा रहे थे कारण था तेल के दाम में हुई बेतहाशा वृद्धि।

किसान को बोरिंग से सिंचाई करने में मँहगाई आड़े आ रही थी लेकिन आज नहर में पानी आने से कुछ प्रसन्नता हुई है इससे किसानों को लाभ अवश्य होंगे कुछ किसान खेत की सिंचाई अपने निजी साधनों से कर रहे थे लेकिन अधिकतर किसानों ने अभी सिंचाई नहीं किया है वह नहर की पानी की बाट जोह रहे थे। अभी कुछ जगहों पर माइनर नहर के सिल्ट की सफाई नहीं हुई है जिससे माइनर नहरों के टेल तक पानी पहुंचने में अभी भी कुछ समय लग सकता है। एसडीओ सिंचाई ने कहा कि 1536 क्यूसेक पानी अभी देवरिया रजवाहा के लिए छोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading