Thursday, September 11, 2025
Homeमहराजगंजविधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी का जन्मदिन मनाया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी का जन्मदिन मनाया।

परतावल /महराजगंज – आज अपने विधानसभा क्षेत्र पनियरा के नगर पंचायत परतावल में शक्ति केंद्र परतावल के बूथ संख्या 396 (देवीपुर), में माननीय प्रधान मंत्री जी के कार्यक्रम मन की बात को क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सैकड़ों जनता के साथ मिलकर सुना और उस पर विचार करते हुए जनता को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिल रहें तमाम योजनाओं के लाभों को जनता के समक्ष रखा।

साथ ही साथ मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत आज भारत रत्न, पूर्व प्रधान मंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को मनाया गया व उन्हे श्रद्धांजली अर्पित किया। इस अवसर पर भगवान दत्त पाण्डेय, बूथ प्रमूख रामपत सिंह, पुष्कर गौड़, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा नेता काशीनाथ सिंह, शुभलक्ष्मी सिंह, दीपिका सिंह, कौशल्या देवी, गजेंद्र सिंह, मुकेश राजभर, रोहित, संदीप रंजन, रवि प्रकाश सिंह, कृष्णा चौरसिया, अनिल यादव, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित सैंकड़ों जनता रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading