
घुघली।महराजगंज – स्थानीय सरदार पटेल बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज पुरैना में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में निखिल सिंह व बालिका वर्ग में नीतू चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर साइकिल रेस बालक वर्ग में सलीम अंसारी प्रथम व बालिका वर्ग में नम्रता गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में निखिल व बालिका वर्ग में नीतू चौधरी अब्बल
वही 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में विष्णु गौड़ व बालिका वर्ग में स्नेहमणी पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कबड्डी खेल व बिच्छू दौड भी खेला गया।खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अनिवार्य है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने की। विद्यालय के संरक्षक जनार्दन प्रसाद गुप्त ने मौजूद सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर घुघली प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, पूर्व प्रधान अमरनाथ शाही, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता आद्या प्रसाद पांडेय, तिलक एकेडमी के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव, राजीव यादव, विशाल चौधरी, चंद्रा सर, रिकेश्वर गुप्ता, हरिशंकर मोर्या, राजाराम गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, विजय चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।