Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

गांव की मुख्य सड़को पर बह रहा नाली का गन्दा पानी जिम्मेदार नहीं ले रहे सुधी

खबर प्रकाशन के बाद जगे जिम्मेदारों ने नाली की ईंट तोड़ उसे खुला छोड़ा लोगों में आक्रोश व्याप्त

महराजगंज नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोधसी में मौजूद अधिकांश नालियां टूट चुकी है। नालियों का गन्दा पानी गांव में मौजूद सड़को पर बह रहा है।

गन्दा पानी सड़कों पर बहने से गांव के साथ साथ अन्य आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग जो लोधसी ग्राम पंचायत से होकर प्रतिदन नौतनवा रोजी रोटी की तलाश में आते जाते हैं। गांव की मुख्य सड़क पर गन्दा पानी बहने से हर आने जाने वाला व्यक्ति ग्राम प्रधान और जिम्मेदारों को खूब कोस्ता है।परन्तु जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है।

जिससे गांव के साथ साथ अन्य गांवों के ग्रामीणो को उसी नर्क में घुसकर आने जाने को विवश हैं। जिसको लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। जो कभी भी विवाद का कारण बन सकता।इस सन्दर्भ में जानकारी के लिए बीडीओ नौतनवा अमरनाथ पान्डेय एडिओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ग्राम पंचायत सचिव रामरतन यादव के मोबाइल पर सम्पर्क किया गया परन्तु किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। और नाही किसी ने खबर भेजने तक कालबैक किया।

Exit mobile version