Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदले जाएंगे जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे थानेदार

बदले जाएंगे जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे थानेदार

पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के जरिए कराई गई वोटिंग में लगातार तीन महीने तक बाटम-5 में रहे थानेदारों को बदला जाएगा।

पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के जरिए कराई गई वोटिंग में लगातार तीन महीने तक बाटम-5 में रहे थानेदारों को बदला जाएगा। जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतरे हर जिले के पांच बॉटम-5 थानों की सूची एडीजी जोन अखिल कुमार ने जारी कर एसएसपी/एसपी को निर्देश दिया है। वहीं, बेहतर काम करने वाले हर जिले के पांच थानों के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कार्यप्रणाली, जनता के प्रति व्यवहार एवं जनसमस्याओं के निस्तारण के संबंध में प्रत्येक महीने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के जरिए वोटिंग कराई जाती है। आम लोग इसमें वोट देकर बताते है कि किस थाने की पुलिस का काम बेहतर है और किसका खराब है।

इसी के आधार पर लगातार तीन महीने तक खराब और बेहतर काम करने वालों की सूची बनाई गई है। बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहित और खराब काम वालों को बदलने का आदेश जारी किया गया है।

गोरखपुर के बॉटम- 5 (जनता की नजर में खराब) थाने
कैंपियरगंज, सिकरीगंज, राजघाट, पीपीगंज, बेलीपार

गोरखपुर के टॉप- 5 थाने (जनता की नजर में बेहतर) थाने
बेलघाट, कैंट, शाहपुर, गीडा, गुलरिहा

देवरिया के बॉटम-5 थाने
भाटपाररानी, सुरौली, श्रीरामपुर, बरहज, बरियारपुर

देवरिया के टॉप-5 थाने
महिला थाना, कोतवाली, भलुअनी, तरकुलवा, महुआडीह

कुशीनगर के बॉटम-5 थाने
महिला थाना, कप्तानगंज, जटहाबाजार, तरयासुजान, विशुनपुरा

कुशीनगर के टॉप-5 थाने
बरवापट्टी, सेवरही, पटहेरवा, कोतवाली पड़रौना, रामकोला

महराजगंज के बॉटम-5 थाने
चौक, महिला थाना, बृजमनगंज, पुरंदरपुर, श्यामदेउरवा

महराजगंज के टॉप-5 थाने
कोल्हुई, बरगदवां, सोनौली, कोतवाली, नौतनवां

बस्ती जिले के बॉटम-5 थाने
हर्रैया, परशुरामपुर, गौर, महिला थाना, मुंडेरवा

बस्ती जिले के टॉप-5 थाने
वाल्टरगंज, रुधौली, छावनी, पैकोलिया, नगर

संतकबीरनगर के बॉटम-2 थाने
धनघटना, महिला थाना

संतकबीरनगर के टॉप-2 थाने
मेंहदावल, दुधारा

सिद्धार्थनगर के बॉटम-5 थाने
उसका बाजार, भवानीगंज, ढेबरुआ, बांसी, डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर के टॉप-5 थाने
कपिलवस्तु, खेसरहा, शिवनगर डिडई, जोगिया उदयपुर, मिश्रौलिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय

spot_img

Discover more from Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading