Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

सिसवा के आईपीएल चीनी मिल में बड़ा हादसा

महराजगंज: सिसवा आईपीएल शुगर मिल में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिल हाउस में स्टीम पाइप फटने से इंजीनियर समेत दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

मंगलवार की सुबह तीन बजे फैक्ट्री के मिल हाउस में इंजीनियर और कुछ कर्मचारी मिल के संयंत्रों की जांच कर रहे थे।इसी दौरान बगल में लगा स्टीम पाइप जोरदार धमाके के साथ अचानक फट गया। स्टीम पाइप की चपेट में आने से मिल के 55 वर्षीय विजयंत अग्रवाल और 50 वर्षीय महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिल के कर्मचारियों ने घायलावस्था में दोनों की सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों का प्राथमिक इलाज कर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version