Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

अग्निपथ भर्ती को लेकर बिहार यूपी के अन्य राज्यो में हुआ भारी विरोध प्रदर्शन

देश

लखनऊ।बिहार, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में सेना में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध हो रहा है। आम युवा सड़क पर उतर बवाल कर रहे हैं। बिहार में आंदोलनरत युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। साथ ही पत्थरबाजी की गई। वहीं, बिहार के छपरा जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन में आग भी लगा दी है। बिहार, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में सेना में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध हो रहा है। आम युवा सड़क पर उतर बवाल कर रहे हैं। बिहार में आंदोलनरत युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। साथ ही पत्थरबाजी की गई। वहीं, बिहार के छपरा जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रेन में आग भी लगा दी है। बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया।

सेना में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ स्कीम’ का विरोध तेज हो गया है आज बिहार के जहानाबाद में छात्रों ने बवाल किया है बुधवार को भी आगजनी, पथराव हुआ था।
सेना में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ स्कीम’ का विरोध तेज हो गया है राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम युवा भी इसका विरोध जता रहे हैं खासकर बिहार में बवाल बढ़ता जा रहा है आज बिहार के जहानाबाद में छात्रों ने बवाल किया है। वहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी भी हुई छात्रों ने जहानाबाद में NH-83 और NH-110 जाम कर आगजनी की।

इससे पहले बक्सर, मुजफ्फरपुर, गया में भी विरोध हुआ था सेना में चार साल की भर्ती वाली इस स्कीम से नाराज युवाओं ने कल पत्थरबाजी भी की थी। बिहार के बक्सर जिले में रेल यातायात और सड़क ट्रैफिक बाधित किया गया था बक्सर में करीब 100 युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर विरोध किया था इसकी वजह से ट्रेन सर्विस भी बाधित हुई थी प्रदर्शन की वजह से जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 30 मिनट लेट हो गई थी बक्सर में आज भी प्रदर्शन जारी है। कल बक्सर स्टेशन से गुजरने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंके जाने की भी खबरें आई थी इससे पहले बुधवार को मुजफ्फरपुर में सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं ने चक्कर मैदान में प्रदर्शन किया था वहां इन युवाओं ने कुछ टायरों में आग लगा दी थी। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा था कि वे इस बात से हताश हैं कि फिजिकल क्लीयर होने के बावजूद दो साल से सेना ने उनको भर्ती नहीं किया है वहीं इसी बीच सरकार नई स्कीम लेकर आ गई है।

Exit mobile version