Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

गोरखपुर में भयंकर ठंड का प्रकोप जारी है

गोरखपुर : गोरखपुर में भयंकर ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को पारा गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में मौसम की मार लोगों को परेशान कर रही है। शाम के 5 बजे तक विजिबिलिटी 10 मीटर तक सीमित रही। ठंड का कहर ऐसा है कि लोग सड़कों पर जाने से कतरा रहे हैं।

नगर निगम के जिम्मेदार अब भी हलकान हैं। शहर के 2-3 प्रमुख चौराहों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर चौराहों पर अलाव का अभाव है। नतीजा लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। नगर निगम के जिम्मेदार दावा तो हर गली हर नुक्कड़ पर अलाव जलवाने का करते हैं लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है।

वहीं शुक्रवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। शुक्रवार को पारा 4.5 डिग्री पहुंच गया जो शनिवार को 0.3 डिग्री और घट के 4.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 8 डिग्री पर आकर रुक गया। नतीजा मजबूरन लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है।

मौसम की मार से लेट हो रही ट्रेन और फ्लाइट

भयंकर ठंड और कोहरे की वजह से बस, रेल और हवाई सफर करने वालों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 1 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस भी 7 घंटे की देरी से आई। शाम होते ही बस सेवाएं खड़ी हो जा रही हैं। कोहरे की वजह से रात में कोई भी बस संचालित नहीं हो रही है

Exit mobile version