Site icon Latest News in Hindi |UP News |Hindi News | Breaking News|

पुलिस ने अवैध सागौन कटान के खेलाफ बड़ी कार्रवाई की 

पनियरा :- महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सागौन कटान के खेलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम पंचायत तेन्दुअहिया के टोला बलूहिया से दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मौके से 21 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस टीम शुक्रवार रात को गश्त पर थी इसी दौरान सूचना मिली कि तेंदुअहिया के बलुअहिया टोले पर कुछ लोग रात के अंधेरे में अवैध तरीके से सागौन काट रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। दो लोगों को सागौन काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

पनियरा क्षेत्र में बिना परमिट के बेशकीमती लकड़ियों का अवैध कटान आम बात हो गई है। इससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। इस मामले में पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दजे कर लिया गया है।

Exit mobile version